सीवान, मार्च 13 -- सीवान, हिप्र। नेहरू युवा केंद्र संगठन माय भारत के द्वारा यूथ क्लबों को स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को लेकर गुरुवार को क्रय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माय भारत की उप निदेशक श्वेता सिंह ने की। बैठक में स्पोर्ट्स किट की खरीदारी के लिए विभिन्न दुकानों से प्राप्त कोटेशन की जांच की गई। इस दौरान लेखा पदाधिकारी केदारनाथ सिंह, जिला खेल पदाधिकारी के प्रतिनिधि अरविंद शंकर सहित अन्य सदस्यों ने कोटेशन का परीक्षण किया। माय भारत की उप निदेशक ने जिले के उन सभी युवाओं और सदस्यों से, जिनका यूथ क्लब संगठन में पंजीकृत है। उन्हें निर्धारित प्रपत्र में अपना पूर्ण विवरण भरकर 20 मार्च तक माय भारत केंद्र कार्यालय में जमा करने को कहा गया है। निर्देश दिया गया है कि स्पोर्ट्स किट की खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद नि...