देहरादून, अप्रैल 30 -- हरिद्वार। जिला योजना समिति की बैठक में विपक्षी विधायकों के बहिष्कार के बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर आश्रम के बाहर प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को यूथ कांग्रेस के सचिव सार्थक ठाकुर के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान सार्थक ठाकुर ने आरोप लगाया कि जिले के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में विपक्षी विधायकों की अनदेखी की गई और उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया गया। उन्होंने कहा कि यह रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- विधायकों ने मंत्री के सामने प्रस्ताव...