हरिद्वार, अप्रैल 30 -- जिला योजना समिति की बैठक में विपक्षी विधायकों के बहिष्कार के बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रेमनगर आश्रम के बाहर प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया। यूथ कांग्रेस के सचिव सार्थक ठाकुर के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कई कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान सार्थक ठाकुर ने आरोप लगाया कि जिला योजना समिति की बैठक में विपक्षी विधायकों की अनदेखी की गई और उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया गया। यह रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- यूथ कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ खोला मोर्चा उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.