हापुड़, अप्रैल 1 -- यूथ अंडर-19 पुरुष एवं महिला राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ बुधवार को मूलचंद त्यागी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हापुड़ में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के लगभग 45 जिलों से प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. लल्लन कुमार शर्मा (राष्ट्रीय अभियान प्रमुख, एकल अभियान) उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को भी सुदृढ़ करता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ मुख्य अतिथि के रूप में प्रमोद कुमार (महासचिव, भारतीय मुक्केबाजी संघ/उत्तर प्रदेश बॉक्सि...