लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- कस्बा के यूडीसीए में हाई स्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रबंधक अनिल गुप्ता रहे। संचालन वरिष्ठ अध्यापक पीएस मिश्रा ने किया है। आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि ने मां वीणा पाणि के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया है। आयोजन में मुख्य अतिथि और संस्थापक पुष्पा गुप्ता ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तहसील टॉपर बनी प्रियल गुप्ता को मेडल देकर मंच पर सम्मानित किया। वहीं 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले अवान मंसूरी, मन्नत श्रीवास्तव, आर्यन भारती, अग्रिम गुप्ता, शुभम गुप्ता, मोहम्मद कैफ, शुभम सिंह, अनन्या वर्मा, आर्यमान, आर्या शुक्ला, अवनी सिंह, अब्दुल अहमद खान, अभिनव राज, शिवांग चौहान, नोमान अंसारी, आशी वर्मा, सिम...