किशनगंज, फरवरी 27 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) के लंबित आवेदनों के निष्पादन हेतु 27 फरवरी एवं 28 फरवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ठाकुरगंज में 'मिशन मोड' में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस विशेष कैंप में त्रुटि के कारण लंबित 219 आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा। इस बात की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर अब्दाली ने दी। गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड कर्मियों तथा प्रखंड एवं नगर पंचायत के सभी विकास मित्रों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविर को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तय की गई। बीडीओ श्री अब्दाली ने बताया कि दिव्यांगजनों द्वारा पूर्व में यूडीआईडी कार्ड के लिए जमा किए गए 219 आवेदन त्रुटियों के का...