बेगुसराय, मार्च 11 -- नावकोठी। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित समृद्धि यात्रा कार्यक्रम को लेकर यूडीआईडी कार्ड निर्माण हेतु आयोजित शिविर स्थगित कर दिया गया। निर्धारित तिथि पर दर्जनों दिव्यांग पीएचसी नावकोठी पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें जानकारी मिली कि डीएम बेगूसराय की समीक्षात्मक बैठक के कारण शिविर स्थगित कर दिया गया है। समसा पंचायत के जीतपुर निवासी संजीत कुमार, शेखपुरा के बुधन सहनी तथा रूखसार बेगम ने बताया कि पूर्व सूचना नहीं मिलने के कारण उन्हें अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...