जहानाबाद, सितम्बर 26 -- अरवल। सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड से संबंधित विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 7 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 2 का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि 5 लंबित आवेदनों पर कार्रवाई जारी है। जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में यह अभियान 25 से 30 सितंबर तक चलाया जा रहा है। इसके तहत 28 सितंबर को कुर्था, 29 सितंबर को करपी और 30 सितंबर को सोनभद्र बंशी सूर्यपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में शिविर लगेगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: आज बायसी में शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...