यूडीआईडी कार्ड के लिए दिव्यांग बच्चों का हुआ चयन
बिहारशरीफ, सितम्बर 8 -- अस्थावां, निज संवाददाता। समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को छह से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए दिव्यांगता प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने को लेकर शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शारीरिक, बौद्धिक एवं श्रवण बाधित दिव्यांग बच्चों की जांच कर उन्हें विभिन्न सुविधाओं के लिए चिन्हित किया गया। इस दौरान कुल 122 बच्चों का पंजीकरण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यूडीआईडी कार्ड के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी। साथ ही उन्हें सहायक उपकरण भी दिये जाएंगे। शिविर में बच्चों व उनके अभिभावकों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र, यूडीआईडी कार्ड एवं सरकारी सुविधाओं से संबंधित जानकारी भी दी गई। यह भी पढ़ें- Siwan News प्रखंड स्तरीय दिव्यांगता जांच 8 सितंबर को मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.