यूट्यूब से सीखा नोट छापने का तरीका, छाप डाले लाखों रुपए; शहडोल से 5 गिरफ्तार
शहडोल, नवम्बर 8 -- मध्य प्रदेश में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शहडोल दीपावली पर बाजारों में जहां असली नोटों की चमक बढ़ने वाली थी, वहीं शहडोल में पांच शातिरों ने नकली नोटों का बाजार सजाने की तैयारी कर ली थी। यूट्यूब से सीखा नकली नोट छापने का तरीका, रंगीन प्रिंटर से तैयार की लाखों की फर्जी करेंसी और दीपावली के बाजार में उसे खपाने की योजना बना ली, लेकिन बाजार में नकली नोटों की सप्लाई शुरू होती, उससे पहले ही शहडोल पुलिस ने इस गोरखधंधे का पर्दाफाश कर दिया। खैरहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 8 लाख 71 हजार रुपये से अधिक के नकली नोटों के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।500-200 के नकली नोट पकड़े गए जिले के खैरहा थाना क्षेत्र निवासी मास्टरमाइंड अरविंद सिंह ने यूट्यूब से नकली नोट बनाने का तरीका सीखा और अपनी दुकान में कलर प्रिंटर के जरिए 500...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.