नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- यूट्यूब पर मोस्ट पॉप्युलर भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज की यूट्यूब रैकिंग आ चुकी है। 17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 क बीच कौन से गानों को ज्यादा व्यूज मिले, इस लिस्ट में शामिल किए गए हैं। हम यहां टॉप 7 गाने ले रहे हैं आप उनके वीकली व्यूज, सिंगर के नाम भी देख सकते हैं। इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव का दबदबा है। 7 में से 4 उनके गानों ने कब्जा किया है।कमर में दागी खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का कमर में दागी गाना भोजपुरी लैंग्वेज म्यूजिक चार्ट्स में नंबर 1 पर है। यह म्यूजिक वीडियो 4 हफ्तों से चार्ट में है। इसके वीकली व्यूज 5,633,137 हैं। इस गाने के टोटल व्यूज 30,308,547 हैं। कमर में दागी खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। लिरिक्स कुंदन प्रीत की हैं।मेहरारू से केहू ना जीतल बा दूसरे नंबर पर भी खेसारी लाल यादव का गाना है। ...