आजमगढ़, मई 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। ब्रह्मस्थान स्थित अंबेडकर पुस्तकालय में संचालित सीएम अभ्युदय कोचिंग योजना में नए सत्र से ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन कक्षाएं भी संचालित होंगी। जिससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में आसानी होगी। नए सत्र में छात्रों को विभागीय लिंक के माध्यम से यूट्यूब पर लेक्चर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे कभी भी कहीं से भी पढ़ाई कर सकेंगे। इसके साथ ही कोचिंग संस्थानों में नियमित ऑफलाइन कक्षाएं भी पूर्व की तरह संचालित होंगी। पिछले सत्र में करीब 400 छात्र-छात्राओं ने इस कोचिंग योजना का लाभ उठाया था। कोचिंग में नीट, जेईई, यूपीएससी, एनडीए और एसएससी जैसी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। नए सत्र के लिए 31 मई तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद चयन प्रक्रिया और काउंसल...