शिमला, नवम्बर 24 -- दुबई एयरशो में क्रैश हुए तेजस विमान में मारे गए विंग कमांडर नमांश स्याल को हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पटियालकर गांव में स्याल का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान स्याल के गमगीन पिता जगन नाथ स्याल ने कहा कि यह पूरे देश के लिए क्षति है। उन्होंने यह भी याद किया कि कैसे अंतिम बातचीत में बेटे ने उन्हें यूट्यूब पर उनका शो देखने को कहा था। नमांश के पिता ने कहा, 'यह केवल मेरा व्यक्तिगत नुकसान नहीं है। यह देश की क्षति है।' उन्होंने कहा कि बहुत कम लोगों को देश की सेवा का अवसर मिलता है।' जगन नाथ स्याल भी भारतीय सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं और बाद में शिक्षा विभाग में काम किया। वह प्रिंसिपिल के पद से भी रिटायर हैं। नमांश के बारे में बात करते हुए पिता ने कहा कि उनके बेटे ने हर काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.