नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- यूट्यूब पर सिर्फ फिल्मी गाने ही नहीं बल्कि भक्ति गीतों का भी जबरदस्त क्रेज है। बॉलीवुड, भोजपुरी और हरियाणवी के साथ भगवान के गाने भी खूब सुने जाते हैं। इनमें टी-सीरीज का हनुमान चालीसा सबसे ज्यादा पॉप्युलर है। भारत में शायद ही ऐसा कोई घर होगा जहां यह बजाया ना जाता हो। इसके व्यूज भी बिलियन्स में हैं। इसके अलावा भी कई भजन, आरती और गाने हैं जिनके व्यूज साल दर साल बढ़ते जा रहे हैं। यूट्यूब की मोस्ट व्यूड लिस्ट में कुछ भजन बॉलीवुड फिल्मों के भी हैं। आप यहां टॉप 10 गाने और उनके व्यूज देख सकते हैं।श्री हनुमान चालीसा भारत का शायद ही कोई घर ऐसा होगा जहां हनुमान चालीसा ना सुना जाता है। यूट्यूब पर कई सारे वीडियोज हैं जिनमें गुलशन कुमार वाला हनुमान चालीसा सबसे पॉप्युलर है। इसे हरिहरण ने गाया है। वीडियो को यूट्यूब पर 5.3 बिलियन+ ...