मेरठ, अप्रैल 26 -- Meerut News: मेरठ के चर्चित यूट्यूबर शादाब जकाती एक बार फिर मुश्किल में पड़ गए हैं। नौचंदी थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड पर रविवार को एक ज्वैलरी शोरूम के उद्घाटन के दौरान बिना अनुमति रोड शो निकालना सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को भारी पड़ गया। भीड़ और जाम की स्थिति बनने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम रुकवाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। शादाब जकाती अपने नए शोरूम का उद्घाटन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बिना प्रशासनिक अनुमति के रोड शो का आयोजन कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उनके फैंस और स्थानीय लोग जुट गए। जिससे ब्रैंड स्क्वायर कॉम्प्लेक्स के पास अचानक भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ऐसे हो गए कि जाम की स्थिति बन गई। बताया गया कार्यक्रम में रिंकू सिंह की बहन के साथ-साथ अन्य सोशल मीडिया से जुड़े कई अन्य इंफ्लुएंसर भी पहुंचे थे। यह...