बागपत, मई 11 -- बागपत। शहर की रहने वाली एक यूट्यूबर युवती ने अमीनगर सराय के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने पर युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने दूसरी युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि वह देहाती फिल्म बनाने वाली एक कंपनी में नौकरी करती है। इसके साथ ही उसने अपना यूट्यूब चैनल भी बनाया हुआ है। बताया कि वर्ष 2022 में इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती अमीनगर सराय के रहने वाले युवक से हुई। यह भी पढ़ें- यूट्यूबर युवती से दरिंदगी; होटलों में ले जाकर लूटी आबरू, इंस्टाग्राम वाले दोस्त ने कहीं का नहीं छोड़ा कुछ दिन बाद ही दोनों फोन पर बात करने लगे और मिलने-जुलने लगे। आरोप लगाया कि प्रेमी युवक ने दिल्ली के होटल में ले जाकर उसस...