संभल, अप्रैल 8 -- मशहूर यूट्यूबर बहनें महक और परी एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। दरअसल, संभल में बहनों के पड़ोसियों के साथ हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। इस झड़प में कई लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत बच्चों के बीच खेल-खेल में हुई कहासुनी से हुई थी। महक-परी की छोटी बहन और पड़ोसी के बच्चे के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई। हालांकि कुछ समय बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन रात करीब 8 बजे यह विवाद फिर भड़क उठा और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और लाठी-डंडे चलने लगे। यह भी पढ़ें-...