संभल, जनवरी 29 -- हयातनगर थाना क्षेत्र में यूट्यूबर महकपरी के सहयोगी सलमान को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित सलमान ने सरायतरीन चौकी पर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसे भयानक अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने कहा कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो उसे छुरे से काटकर हत्या कर दी जाएगी। इस धमकी से सलमान और उसका परिवार दहशत में है। पीड़ित सलमान सरायतरीन क्षेत्र का रहने वाला है और यूट्यूबर महकपरी के साथ काम करता है। सलमान ने पुलिस को बताया कि आरोपियों की धमकियों के चलते उसकी जान को खतरा है। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि थाने पर कोई तहरीर नहीं आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.