नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- पश्चिम चंपारण की चनपटिया विधानसभा सीट पर मशहूर यूट्यूबर और जन सुराज पार्टी के कैंडिडेट त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ मनीष कश्यप चुनावी हार-जीत की रेस में काफी पीछे चले गए हैं। वह इस सीट पर तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। इससे पहले माना जा रहा था कि वह चनपटिया के चुनाव को त्रिकोणात्मक बना सकते हैं लेकिन दूसरे राउंड का गिनता पूरी होने तक वह तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 2308 वोट ही मिल सके हैं। हालांकि, इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक रंजन सबसे आगे चल रहे हैं। दूसरे राउंड की गिनती पूरी होने तक उन्हें कुल 9406 वोट मिले हैं। रंजन भाजपा उम्मीदवार से 1810 वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा ने उमाकांत सिंह (Umakant Singh) को यहां से उम्मीदवार बनाया है। उन्हें अब तक कुल 7596 वोट मिले हैं। चनपटिया में इस बार कुल पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.