संभल, अप्रैल 8 -- संभल। असमोली थाना क्षेत्र के शहबाजपुर कलां गांव में बच्चों के खेल को लेकर शुरू हुआ विवाद मंगलवार शाम हिंसक झड़प में बदल गया। मशहूर यूट्यूबर बहनें महक और परी तथा उनके पड़ोसियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि महक-परी की छोटी बहन निहाल निश्चा (8) और पड़ोसी इलियास के 7 वर्षीय पोते के बीच खेल-खेल में कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले गाली-गलौज हुई और कुछ देर बाद मामला शांत हो गया।आरोप है कि रात करीब 8 बजे विवाद फिर भड़क उठा और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष का कहना है कि महक-परी और उनके परिजनों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें नूर हसन गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव में आए अन्य परिजनों को भी चोटें आईं। वहीं महक-परी के पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.