गोरखपुर, मई 19 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा क्षेत्र के ब्रह्मपुर में महिला के पति द्वारा यूट्यूबर युवक कुलदीप शर्मा पर धारदार हथियार से किए गए हमले के मामले में पुलिस ने घायल युवक के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।सिलहटा मुंडेरा, राजधानी निवासी राजकुमार शर्मा पुत्र चन्द्रशेखर शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पिपरपाती निवासी जितेंद्र निषाद ने उसके भाई कुलदीप शर्मा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। हमले में कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह भी पढ़ें- यूट्यूबर संग पत्नी की वीडियो से नाराज था पति; घर में साथ देख युवक की गर्दन काटी, पत्नी पर भी हमला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर द...