आगरा, मार्च 16 -- अग्रवाल ग्रुप ऑफ पब्लिकेशन्स ने एक यूट्यबूर पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस संबंध में संस्थान के सहायक प्रबंधक भोनानाथ मिश्रा निवासी मदिया कटरा ने यूट्यूबर भवानी शंकर निवासी पोखरन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हरीपर्वत पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित के अनुसार अग्रवाल ग्रुप ऑफ पब्लिकेशन्स शैक्षिक पुस्तकों का प्रकाशन व विक्रय करता है। आरोप है कि 24 सितंबर 2024 को राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोखरन निवासी भवानी शंकर से समझौता हुआ था। इसके तहत भवानी शंकर जो खुद को चर्चित यूट्यूबर बताते हैं, अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से प्रकाशन की पुस्तकों का प्रचार-प्रसार करने वाले थे। इसकी सहमति आरोपित ने व्हाट्सएप पर भी दी थी। पीड़ित ने बताया कि समझौते के तहत भवानी शंकर ने प्रकाशन से करीब छह हजार किताबें मंगा लीं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.