यूटीयू स्पोर्ट्स फेस्ट में बिरला इंस्टीट्यूट के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
नैनीताल, सितम्बर 27 -- भीमताल, संवाददाता। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विवि देहरादून की ओर से आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स फेस्ट में बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज भीमताल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।टेबल टेनिस की बालिका टीम ने फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। टीम में अनुष्का जोशी, मानसी रावत, हर्षिता बोहरा और संस्कृति पांडे शामिल रहीं। पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अश्मित कफल्टिया ने कांस्य पदक हासिल किया। संस्थान के निदेशक प्रो. बीके सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. नीरज बिष्ट, खेल प्रभारी डॉ. देवेंद्र मिश्रा, रोहित चतुर्वेदी सहित सभी शिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- नई टिहरी में पावर लिफ्टिंग में टीएचडीसी आईएचईटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.