जमशेदपुर, फरवरी 16 -- टाटानगर रेलवे क्षेत्र सहित रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन में अनारक्षित टिकट बुकिंग की व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अबतक मोबाइल के जरिए अनारक्षित टिकट बुक करने के लिए उपयोग किया जाने वाला यूटीएस एप 1 मार्च से बंद कर दिया जाएगा। इसके स्थान पर रेलवे की नई एकीकृत एप्लीकेशन रेल वन के माध्यम से यात्रियों को अनारक्षित टिकट बुक करने की सुविधा मिलेगी। टाटानगर में यूटीएस ऑन मोबाइल सेवा की शुरुआत 4 जुलाई 2018 को की गई थी। इसके बाद से चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत टाटानगर, चक्रधरपुर, गोविंदपुर, राजखरसावां, चाईबासा समेत विभिन्न स्टेशनों के हजारों यात्री प्रतिदिन इस एप का उपयोग कर रहे थे। खासकर दैनिक यात्री और कामकाजी लोग लंबी कतार से बचने के लिए मोबाइल से टिकट बुकिंग को प्राथमिकता देते थे। रेलवे के अनुसार, यूटीएस एप को बंद कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.