विकासनगर, दिसम्बर 23 -- कालसी चकराता मोटर मार्ग पर सियारली खड मोड पर एक बाइक अनियंत्रित होकर यूटिलिटी से टकरा गई। जिससे बाइक सवार और एक महिला घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से 108 सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए गए। जहां से प्रथम उपचार के बाद एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मंगलवार की शाम करीब चार बजे शमशेर सिंह पुत्र जिंगुटिया निवासी खोई चंदोऊ (27 वर्ष) अपनी बाइक से चकराता से विकासनगर आ रहा था। इसी बीच बोडोई छानी से एक महिला कला देवी पत्नी दमाराम वर्मा निवासी उपरोली ने साहिया आने के लिए लिफ्ट ली। कुछ ही दूरी पर सियारली खड के समीप तीखे मोड़ पर बाइक चालक हड़बड़ा गया और साहिया की ओर से आ रही यूटीलिटी से टकरा गया। जिससे महिला और बाइक चालक शमशेर सिंह घायल हो गए। बाइक चालक के सिर पर गहरी चोट आने से उसको हायर सेन्टर रेफर कर दि...