रामगढ़, मई 23 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर शनिवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीसीएल, विभिन्न कोल परियोजनाओं, पथ निर्माण विभाग, पीवीयूएनएल, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान वनाधिकार अधिनियम (एफआरए), भूमि अधिग्रहण, भू-हस्तांतरण, एनओसी, ग्राम सभा तथा अन्य लंबित मामलों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि जनहित एवं विकास से जुड़ी परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन...