धनबाद, अगस्त 2 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बीबीएमकेयू ने बीएड सत्र 2026-28 में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक (एफवाईयूजीपी) सेमेस्टर-8 और पीजी सेमेस्टर-4 के ऐसे विद्यार्थियों को प्रोविजनल नामांकन की अनुमति दी है, जिनका अंतिम परीक्षा परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है। इस संबंध में कुलसचिव ने सभी संबद्ध बीएड कॉलेजों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जारी सूचना के अनुसार एफवाईयूजीपी सेमेस्टर-8 की परीक्षा में शामिल वे छात्र-छात्राएं, जिन्होंने सेमेस्टर-1 से 6 तक अपने मेजर विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट सहित) प्राप्त किए हैं, प्रोविजनल नामांकन के पात्र होंगे। इसी तरह पीजी सेमेस्टर-4 के लंबित परिणाम वाले परीक्षार्थियों को भी यह सुविधा मिलेगी।विश्वविद्यालय ने सभी ब...