दुमका, फरवरी 28 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मुर्मु विवि के परीक्षा विभाग ने यूजी सेमेस्टर-I (सत्र 2025-29) परीक्षा 2025 के अंतर्गत आयोजित होने वाली ग्रुप-सी के मेजर पेपर-1 पत्र की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 07 मार्च को द्वितीय पाली में आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब यह 12 मार्च को द्वितीय पाली में पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...