मुंगेर, जून 18 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता।मुंगेर विश्वविद्यालय में गुरुवार से यूजी सेमेस्टर-3 (सत्र 2024-28) एवं यूजी सेमेस्टर-5 (सत्र 2023-27) की परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन दोनों पालियों में आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। हालांकि प्रथम पाली में कदाचार करते पकड़े गए चार परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। निष्कासित परीक्षार्थी आरडी एंड डीजे कॉलेज से 3 तथा कोशी कालेज खगड़िया से 1 परीक्षार्थी शामिल हैं। प्रथम पाली में यूजी सेमेस्टर-3 के ग्रुप-ए एवं ग्रुप-बी के विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 13216 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 376 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान चार परीक्षार्थी कदाचार करते पकड़े गए, जिन्हें तत्काल परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। यह भी पढ़ें- यूजी सेमे...