दुमका, दिसम्बर 6 -- दुमका, प्रतिनिधि। सत्र 2023-27 के यूजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा से सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ऑब्जेक्टिव परीक्षा प्रणाली लागू करने जा रहा है। अनियमित सत्र को नियमित करने के उद्देश्य से कुछ माह पूर्व परीक्षा बोर्ड एवं अकादमिक काउंसिल ने एनईपी के तहत संचालित सभी यूजी कोर्सों के कॉमन पेपर को ओएमआर आधारित ऑब्जेक्टिव मोड में लेने का निर्णय लिया था। अब । सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय उस निर्णय को लागू कर रहा है। इस बार से सेमेस्टर-3 में दो पेपर स्किल एन्हांसमेंट कोर्स और एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। परीक्षा ओएसडी डॉ. इंद्रनील मंडल ने बताया कि परीक्षा बोर्ड और अकेडमिक काउंसिल का निर्णय इसी सत्र की परीक्षा से लागू कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...