दुमका, दिसम्बर 24 -- दुमका, प्रतिनिधि।सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका ने यूजी सेमेस्टर-2, सत्र 2024-28 की परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियों की घोषणा कर दी है। विद्यार्थी 26 दिसंबर से 10 जनवरी 2026 तक बिना विलंब शुल्क ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। 200 विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की तिथि 11 से 14 जनवरी तक निर्धारित है, जबकि 500 विलंब शुल्क पर 15 से 17 जनवरी 2026 तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। कॉलेजों द्वारा फॉर्म की हार्डकॉपी 19 से 20 जनवरी के बीच जमा की जाएगी। परीक्षा शुरू होने से 7 दिन पहले तक विद्यार्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से 1000 विलंब शुल्क के साथ भी फॉर्म भरने का विकल्प प्राप्त करेंगे। छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं तथा भुगतान रसीद सहित हार्डकॉपी अपने संबंधित कॉलेज में जमा करना अनिवार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.