यूजी सेमेस्टर-1 में दाखिले के लिए रविवार को भी खुला रहेगा मुरारका कॉलेज
भागलपुर, जून 7 -- सुल्तानगंज, संवाददाता। यूजी सेमेस्टर-1 में चयनित अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए मुरारका कॉलेज, सुल्तानगंज रविवार को भी खुला रहेगा। कॉलेज प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया को सुचारु रूप से जारी रखने का निर्णय लिया है। महाविद्यालय के प्राचार्य एन. तिवारी ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राएं निर्धारित प्रक्रिया के तहत रविवार को भी अपना नामांकन करा सकेंगे। नामांकन कार्य में जिन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है। कॉलेज प्रशासन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से समय पर उपस्थित होकर नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। यह भी पढ़ें- संस्कृत विश्वविद्यालय में समर्थ पोर्टल के माध्यम से नामांकन शुरू यह भी पढ़ें- अररिया : स्नातक प्रथम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.