मुंगेर, मार्च 12 -- मुंगेर, हिसं.। मुंगेर विश्वविद्यालय में सत्र 2023-27 के स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। 9 मार्च से शुरू हुई इस प्रक्रिया में अब तक 4677 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है। नामांकन के लिए विद्यार्थियों को 9 से 14 मार्च तक का समय दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार नामांकन से पहले विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य है, जबकि सभी वर्ग की छात्राओं तथा एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं को शून्य पेमेंट को भी वैरिफाइ करना होगा। अबतक हुए नामांकन में कला संकाय में 4153, विज्ञान संकाय में 509 तथा वाणिज्य संकाय में 15 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.