साहिबगंज, मार्च 26 -- यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा अब 30 को साहिबगंज। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित यूजी सेमेस्टर वन की 27 मार्च को होने वाली परीक्षा रामनवमी अवकाश में संशोधन के कारण स्थगित कर दिया है। अब उक्त परीक्षा 30 मार्च को होगी। परीक्षा पूर्व निर्धारित ग्रुप व दोनों पालियों में आयोजित होगी। यह जानकारी सिदो-कान्हू मुर्मू विश्विद्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...