यूजी सेमेस्टर फिफ्थ परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि विस्तारित करने की मांग
पूर्णिया, जून 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सीमांचल क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की तकनीकी खामियों के कारण यूजी सेमेस्टर फिफ्थ का परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रधान महासचिव एवं छात्र नेता चाहत यादव ने परीक्षा नियंत्रक का प्रभार संभाल रहे उप परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात कर छात्रों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। चाहत यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रणाली में आई तकनीकी समस्याओं के कारण अनेक छात्र निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा फॉर्म जमा नहीं कर सके। इसमें छात्रों की कोई गलती नहीं है, फिर भी उन्हें परीक्षा से वंचित होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। यह भी पढ़ें- यूजी सेमेस्टर फिफ्थ परीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.