धनबाद, सितम्बर 30 -- धनबाद। बीबीएमकेयू धनबाद परीक्षा बोर्ड ने मंगलवार को यूजी सेमेस्टर छह सत्र 2023-27 का रिजल्ट जारी करने को मंजूरी दे दी है। परीक्षा में शामिल हुए 18,600 विद्यार्थियों में से लगभग 84 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। परीक्षा का रिजल्ट बुधवार की शाम से ऑनलाइन होगा। परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...