साहिबगंज, अगस्त 28 -- साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज के प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार सिंह ने महाविद्यालय में यूजी सेम 1 सत्र 2026 -30 के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए एक परिचय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश जारी किया है। कल 29 अगस्त को 10:00 बजे महाविद्यालय के नंदन भवन में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित होंगे। जहां उन्हें 4 वर्षीय नई शिक्षा नीति के मानकों के बारे में जानकारी दी जाएगी| इस कार्यक्रम में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षक छात्रों को पाठ्यक्रम के संदर्भ में विशेष जानकारी प्रदान करेंगे सभी छात्र-छात्राएं महाविद्यालय द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड में उपस्थित होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...