जमशेदपुर, जुलाई 22 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल पर एक बार फिर आवेदन की विंडो खोल दी गई है। इससे उन विद्यार्थियों को एक और अवसर मिलेगा, जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर सके थे या मेधा सूची में पसंदीदा विषय नहीं मिलने के कारण नामांकन से वंचित रह गए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इस बार छात्रों को एक ही कॉलेज में विभिन्न विषयों और अलग-अलग संकायों के लिए अलग-अलग आवेदन करने की विशेष सुविधा दी गई है। वर्तमान सत्र से सभी महाविद्यालयों में विषयवार सीटों का निर्धारण किया गया है, जिसके कारण कई लोकप्रिय विषयों में सीटें सीमित हो गई हैं। इसे देखते हुए विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल एक ही विषय पर निर्भर रहने के बजाय अपनी पसंद के विषय के साथ-साथ अ...