जमशेदपुर, मई 8 -- कोल्हान विश्वविद्यालय ने यूजी शैक्षणिक सत्र 2025-2029 के प्रथम सेमेस्टर के नियमित छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्रों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। परीक्षा 15 जुलाई से दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों में कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न कॉलेज शामिल किए गए हैं। जमशेदपुर में एबीएम कॉलेज, को-ऑपरेटिव कॉलेज, वर्कर्स कॉलेज और करीम सिटी कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। चाईबासा में जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज, महिला कॉलेज और टाटा कॉलेज में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। घाटशिला, सरायकेला, खरसावां और मनोहरपुर जैसे क्षेत्रों के छात्रों के लिए भी स्थानीय कॉलेजों को केंद्र आवंटित किया गया है, ताकि उन्हें लंबी दूरी तय न करनी पड़े। यह भी पढ़ें- यूजी स...