रांची, जून 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में केंद्र प्रायोजित योजना के तहत एमबीबीएस (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी) और सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों की 258 सीटें बढ़ाने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने रिम्स निदेशक को प्रस्ताव तैयार कर शासी परिषद की बैठक में रखने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि रिम्स में यूजी सीटें 180 से बढ़ाकर 250, पीजी की सीटें 176 से बढ़ाकर 275 करने और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें 11 से बढ़ाकर 100 सीट करने का प्रस्ताव तैयार किया जाए। इस पर शासी परिषद का अनुमोदन प्राप्त कर प्रस्ताव को राज्य सरकार-विभाग को भेजा जाए, ताकि राज्य सरकार द्वारा इसकी समीक्षा कर भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा किया जा सके।

प्रति अतिरिक्त सीट 1.5 करोड़ तक की सहायता अप...