बागपत, अगस्त 31 -- बड़ौत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया ने सोमवार से एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली। तीसरी मेरिट सूची के आधार पर कॉलेजों में रिक्त सीटों पर प्रवेश तेज हो गए हैं। अब तक करीब 60 फीसदी सीटों पर ही दाखिले हो सके हैं, जबकि बड़ी संख्या में सीटें अभी खाली हैं। दो मेरिट जारी होने के बाद विश्वविद्यालय ने तीसरी मेरिट के माध्यम से प्रवेश का रास्ता खोला है। इसके तहत छात्र-छात्राएं संबंधित कॉलेजों में पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करेंगे। तीसरी मेरिट से एक सितंबर तक दाखिले किए जाने हैं। यह भी पढ़ें- स्नातक में कोटा आधारित नामांकन शुरू, दो सितंबर तक मौका कॉलेजों में प्रवेश के लिए सभी तरह की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए छात्रों की काफी भीड़ लगी रही। अलग-अलग विभागों में छात्रों...