हापुड़, अगस्त 22 -- सीसीएसयू से जुड़े डिग्री कॉलेजों में यूजी एवं पीजी प्रथम वर्ष कक्षाओं की दूसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले शुरू हो गए हैं। शनिवार को एसएसवी कॉलेज और एकेपी कॉलेज में 73 स्टूडेंट्स को प्रवेश मिला। दूसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले 25 अगस्त तक होंगे।सीसीएसयू से जुड़े डिग्री कॉलेजों में इन दिनों में प्रवेश चल रहे हैं। शनिवार सुबह से डिग्री कॉलेजों में दूसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले शुरू हो गए हैं। शाम चार बजे तक एसएसवी पीजी कॉलेज में यूजी में 40 और पीजी में 10 स्टूडेंट्स के प्रवेश किए गए। वहीं, एकेपी पीजी कॉलेज में बीए में 20, बीकॉम में 3 छात्राओं को प्रवेश मिला। यह भी पढ़ें- पहले दिन धीमी रही दाखिले की रफ्तार दोनों कॉलेजों में प्रवेश के लिए अलग-अलग काउंटर बनाये गए हैं। एसएसवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो.नवीन चंद्र सिंह और एकेपी कॉलेज की प्राच...