हापुड़, अगस्त 21 -- सीसीएसयू से जुड़े एसएसवी पीजी कॉलेज में यूजी पीजी प्रथम वर्ष कक्षाओं में प्रवेश के लिए दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी हो गई है। इसमें लगभग 700 की संख्या में स्टूडेंट्स को प्रवेश लेने का मौका मिला है। आज शनिवार से कॉलेज में दाखिले शुरू होंगे। दूसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले की अंतिम तिथि 25 अगस्त तय की गई है। यह भी पढ़ें- CCSU का बड़ा बदलाव: अब ऑनलाइन भेजी जाएगी PhD थीसिस, परीक्षक भी डिजिटल देंगे रिपोर्टदाखिले की प्रक्रिया सीसीयू से जुड़े डिग्री कॉलेजों में पहली मेरिट लिस्ट के दाखिले संपन्न हो चुके हैं। इनमें यहां हापुड़ के डिग्री कॉलेजों में सैकड़ों की संख्या में स्टूडेंट्स को प्रवेश मिला। अब प्रवेश के लिए एसएसवी कॉलेज में यूजी एवं पीजी की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। मेरिट में यूजी एवं पीजी कक्षाओं में 700 स्टूडेंट्स को प्रवेश ले...