पूर्णिया, जुलाई 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। यूजी पार्ट टू एवं पार्ट थ्री स्पेशल परीक्षा की तिथि जल्द घोषित करने की मांग मुखर हो रही है। सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया पूर्णिया के जिलाध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमरकांत सिंह से मुलाकात कर यूजी पार्ट टू एवं पार्ट थ्री स्पेशल परीक्षा की तिथि शीघ्र जारी करने तथा परीक्षा जल्द आयोजित कराने की मांग की है। मोहम्मद बिस्मिल ने कहा कि स्पेशल परीक्षा की तिथि घोषित नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। परीक्षा में हो रही देरी से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई, नामांकन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक से आग्रह किया कि छ...