पूर्णिया, अप्रैल 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। छात्र राजद जिला इकाई के आंदोलन सफल रहा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूजी परीक्षा फॉर्म शुल्क को 1200 रुपये से घटाकर 600 रुपये कर दिया है। इस निर्णय से सीमांचल क्षेत्र के लगभग डेढ़ लाख छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है और उनके आर्थिक बोझ में उल्लेखनीय कमी आई है। छात्र राजद पूर्णिया द्वारा पूर्व में पूर्णिया विश्वविद्यालय में तालाबंदी कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया था। संगठन की ओर से यह मांग उठाई गई थी कि लोकभवन द्वारा सीबीसीएस यूजी सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल और नन-प्रैक्टिकल दोनों के लिए अधिकतम 600 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन इस निर्देश को लागू करने में टालमटोल कर रहा था। धरना-प्रदर्शन के बाद छात्र राजद के जिलाध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल ने लोक...