पूर्णिया, जून 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय में चल रही यूजी नामांकन सत्र 2026-30 की प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं द्वारा आवेदन पत्र भरते समय जाति, प्राप्तांक प्रतिशत, व्यक्तिगत विवरण एवं अन्य आवश्यक जानकारियों में अनजाने में हुई त्रुटियों के कारण उन्हें नामांकन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए पीएचडी शोधार्थी संभव कुमार उर्फ अंकुर यादव एवं छात्र नेता राणा यादव ने विश्वविद्यालय प्रशासन एवं छात्र कल्याण पदाधिकारी से मांग की है कि द्वितीय मेरिट सूची प्रकाशित होने से पूर्व कम से कम एक दिन के लिए आवेदन पत्र में एडिट या कारेक्शन विंडो खोलने की व्यवस्था की जाए। यह भी पढ़ें- वीकेएसयू : स्नातक नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त, जल्द जारी होगी मेरिट लिस्ट ...