गुड़गांव, जुलाई 29 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। स्नातक (यूजी) दाखिला प्रक्रिया के बीच उच्च शिक्षा विभाग ने एक बार फिर प्रवेश कार्यक्रम में बदलाव किया है। विभाग ने पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 4 अगस्त कर दी है। पहले निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कई विद्यार्थियों की फीस जमा नहीं हो सकी थी। इसे देखते हुए विभाग ने छात्रों को राहत देते हुए अतिरिक्त समय दिया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकें। नई समय-सारिणी के अनुसार अब पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थी 4 अगस्त तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे। इसके बाद 5 अगस्त को प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी, जिसमें विद्यार्थियों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों और त्रुटियों का निस्तारण किया जाएगा। संशोधन के बाद 6 अगस्त ...