रांची, अगस्त 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चार वर्षीय स्नातक (यूजी) कार्यक्रमों की रिक्त सीटों पर दूसरे चरण की प्रवेश काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, डायनेमिक रिक्त सीटों के विरुद्ध प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 2 सितंबर से 8 सितंबर तक संचालित होगी। यह प्रवेश प्रक्रिया विशेष रूप से उन्हीं श्रेणियों और पाठ्यक्रमों में आयोजित की जा रही है, जहां वर्तमान में कोई प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) उपलब्ध नहीं है। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का संबंधित पाठ्यक्रम के निर्धारित सीयूईटी विषयों में सम्मिलित होना और विश्वविद्यालय के पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- कोल्हान विश्वविद...