यूजी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में 246 परीक्षार्थी शामिल
साहिबगंज, जुलाई 22 -- राजमहल, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की ओर से सत्र 2024-28 के लिए आयोजित यूजी तृतीय सेमेस्टर परीक्षा 2025 में बुधवार को माइनर ग्रुप सी की परीक्षा मुरली स्थित मॉडल डिग्री कॉलेज में हुई। प्रथम पाली की परीक्षा में मॉडल डिग्री कॉलेज व बीएलएनएल बोहरा कॉलेज के कुल 262 में से 246 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए । प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि यदि कोई परीक्षार्थी मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, अनुचित सामग्री अथवा अन्य किसी माध्यम से नकल करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके विरुद्ध विश्वविद्यालय के परीक्षा अधिनियम एवं नियमों के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- मॉडल कॉलेज में यूजी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.