अररिया, फरवरी 1 -- अररिया,निज संवाददाता पूरे देश में चल रहे यूजीसी क़ानून को लेकर विरोध प्रदर्शन की आंच अररिया तक पहुंच चुका है।इस कानून को पूरी तरह वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रीय परशुराम परिषद के राष्ट्रीय संयोजक पंडित अजय झा के नेतृत्व में रविवार को जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर रविवार को एकदिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद पुतला दहन कार्यक्रम किया जाएगा।पंडित अजय झा ने कहा यूजीसी के नए नियम ना सिर्फ सामान्य वर्ग को दबाने और कुचलने का प्रयास है, बल्कि इससे समाज में भेदभाव को बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने इन नियम को वापस नहीं लिया तो यह समाज और देश के लिए बहुत घातक साबित होगा। उन्होंने सवर्ण समाज सहित सामान्य कैटेगरी के मुस्लिम समाज के लोगों से भी धरना में शामिल होने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.